गर्मियों में सेहत का ध्यान कैसे रखें? जानें आयुर्वेदिक और नेचुरल उपाय

गर्मियों में सेहत का ध्यान कैसे रखें? जानें आयुर्वेदिक और नेचुरल उपाय

गर्मियों में सेहत का ध्यान कैसे रखें? जानिए- जैसे की आप जानते है गर्मियों का मौसम आता है और साथ में चिलचिलाती धुप, लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लेकर आता है, जो शरीर को थकान के साथ और रोगों को भी जन्म देती है| यदि इस मौसम में खाने-पीने में ध्यान ना रखा जाए या पानी की मात्रा कम हो जाए, तो पाचन, त्वचा और उर्जा स्तर पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है|

चिलचिलाती तेज़ धुप से त्वचा पर टैनिंग, जलन और फंगल संक्रमण जैसी समस्या हो सकती हैं| इसलिए गर्मियों में शरीर और मन दोनों को ठंडा रखना बहुत जरूरी है इसलिए यहाँ मन और शरीर दोनों को ठंडा रखने के लिए आयुर्वेदिक और नेचुरल उपायों को अपनाना बहुत जरूरी है|

यहाँ हम देखेंगे की गर्मियों में सेहत का ध्यान कैसे रखें, ऐसे कौन-से प्राकृतिक खाद्य पदार्थ और घरेलू उपाय है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बड़ा सकते है और गर्मियों से बचने में मदद कर सकते हैं| यहाँ बताई गयी सही दिनचर्या को अपनाकर आप गर्मियों के मौसम को भी स्वस्थ और ऊर्जावान तरीके से बिता सकते हैं।

गर्मी के मौसम में आयुर्वेद क्या कहता है?

गर्मियों के मौसम में अक्सर हम थकान महसूस करते है, चिड़चिड़ापन, पेट में जलन, एसिडिटी या स्किन पर खुजली जैसी समस्याएँ हो सकती हैं| आयुर्वेद में इसका कारण शरीर में पित्त दोष का बढना होता है| पित्त दोष शरीर की गर्मी, पाचन से और चयापचय (metabolism) से जुड़ा होता है। जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तब शरीर में गर्मी अधिक हो जाती है, जिससे कही तरह की बिमारिय और परेशानियाँ होने लगती हैं|

उदाहरण के रूप में समझे:

  • गर्मियों में अधिक मात्रा में मिर्च-मसालों वाला खाना खाने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है|
  • तेज़ धुप में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा में जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है|
  • शरीर में गर्मी बढ़ने से चिडचिडापन होता है, थकन लगती है और नींद की कमी हो सकती है

इसलिए, आयुर्वेद में गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाले आहार लेने चाहिए, अच्छी जीवनशैली और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को अपनाने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में सेहत का ध्यान कैसे रखें? - ayurvedapchar

गर्मियों में सेहत के लिए आयुर्वेदिक आहार सुझाव

1. ठंडक देने वाले फल और सब्जियों का सेवन करें

  • फल में: खरबूजा, तरबूज, खीरा, आम (कच्चा), बेल, नारियल पानी – ये सभी शरीर को ठंडक देने वाले फल हैं।
  • सब्जियों में: पालक, लौकी, परवल, टिंडा जैसी सब्जियां हल्के खाने में उपयोग करें।

2. भारी, तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें

  • गर्मियों में तली-भुनी, अधिक मिर्च मसालेदार और अधिक नमक वाली चीजों का सेवन ना करें| यह शरीर में पित्त को बड़ा सकती हैं| इससे पेट ख़राब, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है|

3. ताज़े और घर में बने पेय लें

  • शीतल पेय का सेवन करेंजैसे सत्तू, बेल शरबत, गन्ने का रस, नारियल पानी, आम पना – शरीर को ढंडक देने का कम करते हैं और ऊर्जा भी देते हैं।
  • पुदीना और धनिया की बनी चटनी पाचन को ठीक रखती है।

हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से अधिक मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हाइड्रेट रहने के लिए करें ये उपाय:

  • दिन भर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
  • नींबू पानी, जलजीरा, छाछ, लस्सी जैसे घरेलू ड्रिंक्स का सेवन करें यह नेचुरल ड्रिंक्स है।
  • बाहर निकलने से पहले पानी पिएं और अपने साथ एक पानी की बोतल रखें ध्यान रहे शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

गर्मियों के लिए आयुर्वेदिक हेर्ब्स

1. शीतल हर्ब्स (Cooling Herbs)

  • गुलाब (Rose) – गुलाब जल और गुलकंद शरीर के लिए बहुत अच्छा है क्योकिं यहाँ ठंडक देने का कम करते है|
  • सौंफ – खाने के बाद सौंफ खाने से पाचन सुधरता है और गर्मी कम लगती है।
  • एलोवेरा जूस – त्वचा और पेट दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • त्रिफला – आंतों की सफाई और डिटॉक्स के लिए त्रिफला बहुत अच्छा है।

2. ब्राह्मी और शंखपुष्पी

  • गर्मियों में तनाव ओए नींद की कमी आम समस्या है ब्राह्मी और शंखपुष्पी का सेवन करने से यह गर्मियों में होने वाली आम समस्या के लिए प्रभावी है|

गर्मियों के मौसम में जीवनशैली कैसी होनी चाहिए ?

1. हल्का व्यायाम करें
गर्मियों में बहुत ज्यादा और भारी एक्सरसाइज से बचे क्योंकि शरीर जल्दी थक सकता है| इसलिए आप सुबह या शाम को टहले, योग करें, प्राणायाम करना ज्यादा लाभकारी होगा जिससे आपका स्वस्थ सही रहेगा|

2. आरामदायक कपड़े पहनें
सूती, हल्के रंगों वाले और ढीले और आराम दायक कपड़े पहनें जिससे शरीर को हवा मिलती रहे और पसीना जल्दी सूख सके।

3. धूप से बचाव

  • दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच धूप में बहार निकलने से बचें
  • बाहर जाते समय छाता, टोपी और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें।
  • सिर पर गीला कपड़ा या तौलिया रखे जिससे लू से बचाव होता है।

नींद और मानसिक स्वास्थ्य का रखें ख्याल

गर्मी में नींद आने में दिक्कत होती है जिससे चिड़चिड़ापन और थकावट महसूस होने लगती है।

  • रात को हल्का खाना ही खाना चाहिए।
  • सोने से पहले पैरों को ठंडे पानी से धोना बहुत लाभकारी होता है।
  • सोने का कमरा हवादार और ठंडा रखें।

गर्मियों में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

  • बासी और बहार का खाना नहीं खाएं इससे संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता हैं|
  • अधिक मात्रा में कैफीन और सोडा ड्रिंक्स से बचे यह हमारे शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं|
  • बहुत अधिक एक्सपोजर न करें इससे अधिक थकन और डिहाइड्रेशन हो सकता हैं|
  • धुप में जाने से बचे क्योंकि लू और सनबर्न का खतरा का खतरा हो सकता है|
  • संत पर खाना और पर्याप्त पानी पिए| शरीर की उर्जा और पाचन के लिए जरूरी हैं|

निष्कर्ष

गर्मियों में सेहत का ध्यान रखना कोई मुश्किल का कम नहीं है प्राकृतिक भोजन, भरपूर पानी, उचित आराम और कुछ घरेलू हर्ब्स हमारे शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने का काम करते हैं। बस थोड़ी समझदारी और आयुर्वेदिक जीवनशैली की जरूरत है इनकी अपनाकर हम इस मौसम का आनंद उठा सकते हैं और बिमारियों से भी बचा जा सकता हैं|

तो इस गर्मी में, आप भी अपनाएं गर्मियों के आयुर्वेदिक और नेचुरल उपाय और रहें हेल्दी!