लीवर में सूजन क्यों होती है? जानिए बचाव के आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे

लीवर में सूजन (Liver Inflammation)

लीवर (यकृत) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, डिटॉक्सीफिकेशन और मेटाबॉलिज्म जैसे कार्य करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। किसी कारणवश लीवर के ऊतकों में जलन और सूजन (Liver Inflammation) आ सकती है, तो इसे हेपेटाइटिस (Hepatitis) या लीवर की सूजन भी कहा जाता है। लिवर में सूजन की समस्या हल्की से लेकर गंभीर तक हो सकती है और इसका समय पर इलाज न मिलने पर लीवर सिरोसिस या लीवर फेल्योर जैसी खतरनाक बीमारियों का रूप भी ले सकती है।

यहाँ, हम जानेंगे कि लीवर में सूजन क्या होती है, इसके कारण, लक्षण, और इसे ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं।

लीवर में सूजन क्या है? (What is Liver Inflammation?)

जब लीवर के अंदर सूजन आ जाती है, तो यह ठीक से कार्य नहीं कर पाता। लीवर में सूजन आने के कई कारण हो सकते है, जैसे वायरस संक्रमण, अधिक शराब पीना, गलत खान-पान, दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन, या मोटापा। लीवर की सूजन को मेडिकल भाषा में हेपेटाइटिस कहा जाता है, अगर समय पर ध्यान नहीं दिया तो यह समस्या गंभीर बीमारियों जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस और लीवर फेल्योर का कारण भी बन सकती है| 

लीवर में सूजन क्या है? (What is Liver Inflammation?) | लीवर में सुजन क्यों होती है कारण

लिवर में सूजन कितने प्रकार की होती है?

यकृत संक्रमण के विभिन्न प्रकार होते है जो कि उनके कारणों पर निर्भर करते है, आइए जानते है इसके प्रकार के बारे में: 

  • हेपेटाइटिस A– गलत खान-पान और दूषित पानी से होता है।
  • हेपेटाइटिस B– यह खून या संक्रमित सुई से फैलता है।
  • हेपेटाइटिस C– यह संक्रमित खून से होता है और गंभीर लीवर रोग को पैदा करता है।
  • हेपेटाइटिस D– हेपेटाइटिस B से संक्रमित हुए लोगों को ही यह होता है।
  • हेपेटाइटिस E– दूषित पानी से फैलता है और गर्भवती महिलाओं के लिए यह खतरनाक हो सकता है।

इसके अलावा, फैटी लिवर (Fatty Liver), शराब के अधिक सेवन से होने वाला Alcoholic Hepatitis, और ऑटोइम्यून रोगों के कारण भी लीवर संक्रमित हो सकता है।

लिवर में सूजन के प्रमुख कारण क्या है? (What are the Main Causes of Liver Inflammation?)

लीवर में सूजन के कई कारण हो सकते है, आइए लिवर में सूजन आने के प्रमुख कारण जानें:

अस्वस्थ खान-पान:

  • तला-भुना, अधिक मसालेदार और जंक फूड खाने से लीवर पर अतिरिक्त भार पड़ता है।
  • अत्यधिक शराब का सेवन लीवर को क्षति पहुंचाता है।
  • अधिक वसा युक्त भोजन करने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण:

  • हेपेटाइटिस A, B, C, D और E वायरस के संक्रमण से लीवर में सूजन हो सकती है।
  • बैक्टीरिया जनित बीमारियां भी लीवर पर प्रभाव डाल सकती है| 

मेडिकल स्थितियां और दवाइयां:

  • अधिक दवाइयों का सेवन करने से भी पेनकिलर और एंटीबायोटिक्स लीवर को नुकसान पहुंचा सकते है|
  • डायबिटीज और मोटापे की स्थिति लीवर पर अधिक दबाव डालता है| 

अत्यधिक शराब और धूम्रपान:

  • शराब और सिगरेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ लीवर को कमजोर कर देते हैं जो सूजन का कारण बनते हैं।

तनाव और अनियमित जीवनशैली:

  • मानसिक तनाव और नींद की कमी भी लीवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
  • व्यायाम की कमी से लीवर फैटी हो सकता है, जिससे सूजन बढ़ सकती है।

संक्रमित रक्त या सुई का उपयोग:

  • हेपेटाइटिस B और C संक्रमित खून के संपर्क में आने से हो सकता है।

लिवर में सूजन के लक्षण क्या है? (What are the Symptoms of Liver Inflammation?)

लीवर में सूजन के लक्षण निम्न प्रकार है:

  • पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या भारीपन होना
  • बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना 
  • भूख कम लगना
  • अचानक वजन का घटना या वजन बढ़ना
  • पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज और उलटी होना
  • त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया)
  • पैरों, टखनों और पेट में सूजन आना
  • पेशाब का रंग गहरा होना
  • त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ना

यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

लीवर में सूजन का इलाज: आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

1. लीवर की सूजन के आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Treatment for Liver Inflammation)

1 गिलोय (Tinospora Cordifolia)

गिलोय लीवर को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

सेवन का तरीका: गिलोय का काढ़ा बनाकर सुबह खाली पेट पिएं।

2 पुनर्नवा  (Boerhavia Diffusa)

यह एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो लीवर की सूजन को कम करने में मदद करता है| 

सेवन का तरीका: पुनर्नवा चूर्ण को गर्म पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है| 

3 आंवला (Indian Gooseberry)

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर होता है, जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

कैसे लें: रोज़ाना आंवला जूस पिएं या कच्चा आंवला खाएं।

4 भृंगराज और त्रिफला (Bhringraj and Triphala)

भृंगराज को लीवर टॉनिक माना जाता है, और त्रिफला लीवर को साफ करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। 

कैसे लें: भृंगराज रस या त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ रात में लें।

2. लिवर में सूजन कम करने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Reduce Liver Inflammation)

लिवर की सूजन को कम करने के लिए घरेलू नुस्ख़े इस प्रकार है:  

1 हल्दी वाला दूध:

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) होता है, जो लीवर को स्वस्थ रखता है तथा यकृत की सूजन को कम करने में मदद करता है| 

उपयोग: रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से लिवर डिटॉक्स होता है| 

2 गाजर और चुकंदर का जूस:

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और यकृत को साफ़ करने में मदद करते हैं।

उपयोग: रोजाना एक गिलास गाजर और चुकंदर का जूस पिएं।

3 अदरक और शहद:

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, फैटी सूजन को कम करते है| 

उपयोग: इसका सेवन एक चम्मच अदरक का रस और शहद के साथ सुबह करें।

4 नारियल पानी:

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और लीवर की कार्यक्षमता को सुधारता है। यह लीवर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में भी सहायता प्रदान करता है।

उपयोग: रोज एक गिलास नारियल पानी पिएं।

5 नीम और तुलसी का रस:

नीम और तुलसी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होते हैं।

उपयोग: रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच नीम और तुलसी का रस पिएं।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक टिप्स

  • संतुलित आहार लें- हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और दालों का सेवन करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरुर पिएं।
  • नियमित व्यायाम करें- रोजाना योग और प्राणायाम करें, खासकर कपालभाति और अनुलोम-विलोम
  • शराब और धूम्रपान से बचें- ये लीवर की क्षति को बढ़ाते हैं।
  • तनाव कम करें- ध्यान और मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है|
  • पर्याप्त नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें।

निष्कर्ष

लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी देखभाल करना बहुत जरुरी है। लीवर में सूजन एक गंभीर समस्या हो सकती है अगर यकृत में सूजन हो जाए तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लिवर की सूजन कम करने के आयुर्वेदिक उपचार और घरेलू नुस्खे अपनाएं, यह लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करें। सही खान-पान, व्यायाम और अच्छी दिनचर्या अपनाकर आप लीवर से जुड़ी सभी समस्याओं से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top