गर्मियों में मुंह के छाले होने का कारण, लक्षण और बेहतरीन घरेलू उपचार

परिचय:

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने के कारण, अधिक गर्मी और ख़राब खानपान की गड़बड़ी के कारण बहुत से लोगों को मुहं में छालों (Mouth Ulcers) की समस्या होती हैं| ये छोटे-छोटे छाले न केवल दर्द देते है, बल्कि इनसे खाने-पीने में भी परेशानी होती हैं| अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह छोटी की समस्या बड़ी भी हो सकती है|

यहाँ इस लेख में हम जानेंगे मुहं में होने वाले छाले का कारण, इसके लक्षण, और आसन असरदार घरेलू उपाय के बारे में, जिससे आप बिना दवाई के भी राहत पा सकते हैं|

मुंह में छाले होने के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

गर्मियों में मुंह के छाले क्यों होते हैं? (Mouth Ulcers Causes in Summer)

गर्मियों के मौसम में मुंह में छाले होना आम समस्या है, चलिए जानते हैं मुहं में छाले होने के कारण क्या हैं:

1. शरीर में गर्मी (Body Heat)
गर्मियों के मौसम में शरीर में तापमान बढ़ने से “पित्त” की मात्रा बढ जाती है, जिससे मुंह में छाले हो सकते हैं।

2. पानी की कमी (Dehydration)
गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है और यह छालों का एक प्रमुख कारण बन जाता हैं|

3. पोषण की कमी (Vitamin Deficiency)
शरीर में विशेषकर विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी होने से मुंह में छाले हो सकते हैं।

4. अधिक मसालेदार भोजन
बहुत अधिक तले हुए और तीखे भोजन खाने से भी पेट में गर्मी पैदा होती है और यह छाले होने का कारण बन जाता हैं|

5. कब्ज की समस्या
ख़राब पाचन होने से शरीर में गर्मी और टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) बढ़ते हैं, जिससे मुहं में छले होते हैं|

मुंह में छाले होने के लक्षण (Symptoms of Mouth Ulcers)

  • मुंह के अंदर सफेद या पीले रंग के छोटे घाव होना
  • जलन और तेज़ दर्द होना, खासकर खट्टा या मसालेदार चीजें खाने से
  • खाना खाने में, बोलने में और ब्रश करने में कठिनाई आती हैं
  • सूजन या लालिमा आना
  • कुछ मामलों में लोगों को हल्का बुखार भी आ सकता हैं

मुंह के छालों के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Mouth Ulcers in Summer)

गर्मियों में होने वाले मुहं के छालों को ठीक करने के असरदार घरेलू उपाय:

1. नारियल पानी
कैसे इस्तेमाल करें: नारियल पानी का दिन में 3 से 4 बार जरूर सेवन करें।
फायदा: नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को जल्दी दूर करता है, शरीर को ठंडक देता हैं और पाचन को सुधरता है|

2. तुलसी के पत्ते
कैसे इस्तेमाल करें: दिन में दो बार 3-4 तुलसी के पत्ते को चबाएं|
फायदा: तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिससे छालों में राहत मिलती है।

3. शहद
कैसे इस्तेमाल करें: शुद्ध शहद को छालों पर दिन में 3–4 बार लगाएं।
फायदा: शहद घाव को तेजी से भरने में मदद करता है।

4. मुलैठी पाउडर
कैसे इस्तेमाल करें: आधा चम्मच मुलैठी पाउडर को पानी में मिलाकर गरारे करें।
फायदा: मुलेठी में पाए जाने वाले गुण सूजन और जलन को कम करने में मदद करते है।

5. दही और छाछ
कैसे इस्तेमाल करें: नियमित रूप से छाछ और दही का सेवन करें।
फायदा: दही और छाछ पाचन में सुधार करता है और शरीर को ठंडक देता हैं|

6. नारियल तेल
कैसे इस्तेमाल करें: नारियल तेल को छालों पर दिन में 2–3 बार लगाएं।
फायदा: नारियल का तेल ठंडक देता है और दर्द को कम करता है।

7. इलायची
कैसे इस्तेमाल करें: इलायची को चबाएं या इलायची पाउडर छालों पर लगाएं।
फायदा: इलायची के गुण सूजन और जलन कम करता है।

8. फिटकरी पानी
कैसे इस्तेमाल करें: थोड़ा-सा फिटकरी पाउडर को पानी में घोलकर इस पानी से गरारे करें।
फायदा: फिटकरी का पानी संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है और छाले को सुखाता है।

9. लौंग का तेल
कैसे इस्तेमाल करें: रुई की मदद से छालों पर हल्का सा लौंग तेल लगाएं।
फायदा: लोंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दर्द को ठीक करते हैं।

10. आंवला जूस
कैसे इस्तेमाल करें: रोज सुबह 20 ml आंवला जूस का सेवन करें।
फायदा: आंवला जूस शरीर से टॉक्सिन्स को निकालता है और पाचन को सुधारता है।

खानपान में बदलाव (Diet Tips to Prevent Mouth Ulcers)

  • पानी अधिक से अधिक मात्रा में पिए (दिन में कम से कम 8–10 गिलास)
  • खट्टे, मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें
  • ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें
  • विटामिन B-complex युक्त चीज़े खाए (जैसे केला, अंकुरित अनाज, पालक)
  • दिनचर्या में ठंडी चीजों का सेवन करें जैसे छाछ, खीरा, तरबूज आदि

किन चीजों से बचें?

  • ज़्यादा गर्म, मसालेदार और तेलीय भोजन
  • जंक फूड और सोडा ड्रिंक्स
  • शराब और धूम्रपान
  • तनाव और नींद की कमी

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • यदि छाले को 10 दिन से अधिक हो गए लेकिन ठीक न हो
  • बहुत अधिक दर्द होना या खून आने लगे
  • बार-बार मुहं में छाले हों
  • बुखार और कमजोरी महसूस हो

निष्कर्ष:

गर्मी के मौसम में मुहं में छाले होना एक आम समस्या हैं लेकिन बहुत तकलीफ देती है| सही भोजन करने से, अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने से और घरेलू नुस्खों की मदद से इससे आसानी से रहत पाई जा सकती हैं| ऊपर बताए गए मुहं के छाले ठीक करने के प्राकृतिक उपायों को आज़माकर आप दर्द, सुजन और जलन से छुटकारा पा सकते हैं — और फिर से सामान्य भोजन का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top