गोंद कतीरा क्या है: इसके फायदे, नुकसान और आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

गोंद कतीरा (Gond Katira)

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक उत्पाद है, जो पेड़ों से निकलता है और यह देखने में सफेद, पारदर्शी या हल्के पीले रंग की होती है, जिसे भिगोने पर यह फूलकर जेल जैसी बन जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है तथा यह भारत में खासकर गर्मी के मौसम में सेवन किया जाता है| इसे शरीर को ठंडा रखने और कई तरह के स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है| प्रकृति में ऐसे कई प्रकार के तत्व मौजूद हैं जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उनमें से एक गोंद कतीरा (Gond Katira) भी है|

भारतीय आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने से लेकर महिलाओं की कमजोरी दूर करने, त्वचा की देखभाल और पाचन क्रिया को मजबूत करने तक – इसके कई लाभ हैं। यहाँ, हम जानेंगे कि गोंद कतीरा क्या है, इसके प्रमुख फायदे, संभावित नुकसान और इसके उपयोग के आयुर्वेदिक और घरेलू तरीके।

गोंद कतीरा क्या है? (What is Gond Katira?)

गोंद कतीरा क्या है? (What is Gond Katira?)

गोंद कतीरा, जिसे वैज्ञानिक रूप से “ट्रैगैकैंथ गम” (Tragacanth Gum) के नाम से जाना जाता है, भारत में आमतौर पर यह “कटिरा गोंद” (Katira Gond) या “कथिला गम” (Kathila Gum) के नाम से भी प्रसिद्ध है। कतीरा गोंद एक प्राकृतिक गोंद है जो मुख्यतः पेड़ों की छाल से निकलता है। यह खासकर Astragalus नामक पौधे से प्राप्त होता है, जो विशेष रूप से ईरान, अफगानिस्तान और भारत के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है। यह हल्के सफेद रंग का और पारदर्शी होता है, लेकिन जब इसे पानी में भिगोया जाता है, तो यह फूलकर जेली जैसी बनावट में बदल जाता है।

कथिला गम को आयुर्वेद में “त्रिदोष नाशक” माना गया है, यानी यह वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। इसका प्रयोग खासतौर पर शरीर को ठंडक देने, इम्युनिटी बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने के लिए करते है।

गोंद कतीरा के फायदे क्या है? (What are the Benefits of Gond Katira?)

कतीरा गोंद के लाभ निम्न है:

1. गर्मी में ठंडक देने वाला सुपरफूड
कटिरा गोंद का सबसे प्रमुख लाभ है इसका शीतल (cooling) गुण। यह शरीर की गर्मी को कम करता है, जिससे लू लगना, नकसीर (नाक से खून आना), घमौरियां आदि समस्याएं दूर रहती हैं।

2. महिलाओं के लिए शक्ति बढ़ाने वाला टॉनिक
यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और प्रसव के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में उपयोग किया जाता है। यह हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है।

3. यौन शक्ति में वृद्धि
पुरुषों के लिए यह प्राकृतिक वियाग्रा जैसा कार्य करता है। इसका नियमित सेवन यौन कमजोरी, शीघ्रपतन और स्तंभन दोष जैसी समस्याओं में लाभकारी होता है।

4. पाचन में सहायक
कतीरा गोंद कब्ज को दूर करता है, आंतों को साफ करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। यह आंतों की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।

5. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
यह हमारी त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा, झुर्रियों, मुंहासों और डैंड्रफ से लड़ने में भी मदद करता है।

6. वजन बढ़ाने में मददगार
जो लोग अत्यधिक दुबले-पतले होते हैं, उनके लिए कथिला गम एक नेचुरल वेट गेनर के रूप में काम करता है। दूध में मिलाकर इसका सेवन करना वजन को बढ़ाता है।

7. दिल को स्वस्थ रखता है
इसमें मौजूद गुण हृदय को मजबूत बनाते हैं और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं।

8. इम्युनिटी बूस्टर
यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी सामान्य बीमारियाँ जल्दी नहीं होतीं।

गोंद कतीरा के फायदे क्या है? (What are the Benefits of Gond Katira?)

गोंद कतीरा का उपयोग कैसे करें? (How to Use Gond Katira)

कतीरा गोंद का इस्तेमाल हम निम्न तरह से कर सकते है:

1. ठंडाई ड्रिंक में:
गोंद कटीरा को रातभर पानी में भिगो कर रखें। सुबह इसे ठंडाई, शिकंजी या शरबत में मिलाकर पिएं। कटीरा गोंद का सेवन गर्मियों में बेहद ही फायदेमंद होता है।

2. दूध के साथ:
1 गिलास दूध में 1 चम्मच भीगा हुआ कटिरा गोंद, थोड़ा शहद या मिश्री मिलाकर सेवन करें। यह शरीर में कमजोरी, थकान और यौन शक्ति में लाभदायक होता है।

3. मिठाइयों में:
कुछ इलाकों में गोंद कतीरा का प्रयोग लड्डू, हलवा या बर्फी में किया जाता है, खासकर प्रसव के बाद महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

4. चेहरे के लिए फेस पैक:
भीगे हुए गोंद कटिरा में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर इसका फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते है। यह त्वचा को ठंडक और नमी देता है।

गोंद कतीरा का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

कतीरा गोंद के सेवन की सही मात्रा:
प्रति दिन 1 या 2 चम्मच से अधिक मात्र में न लें। अत्यधिक मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्म तासीर वाले लोगों के लिए अधिक फायदेमंद:
जो लोग बहुत जल्दी गर्मी से परेशान हो जाते हैं, उनके लिए यह अत्यधिक लाभकारी है।

ठंडी तासीर वालों को सावधानी:
जिनकी तासीर पहले से ही ठंडी है, उन्हें डॉक्टर या किसी वैद्य की सलाह के अनुसार सीमित मात्रा में ही कटिरा गोंद का सेवन करना चाहिए।

1024524 (1024 x 576 px) (44)

गोंद कतीरा के नुकसान क्या है? (What are the Side Effects of Gond Katira?)

हालांकि यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित उत्पाद है, लेकिन कुछ स्थितियों में कतीरा गोंद खाने के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं:

अत्यधिक ठंडक:
यह शरीर में ठंडक लाता है, जिससे सर्दियों में अत्यधिक सेवन से जुकाम, खांसी हो सकती है।

पाचन गड़बड़ी:
बहुत अधिक मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से गैस, पेट फूलना या दस्त की समस्या हो सकती है।

एलर्जी की संभावना:
कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है, जैसे त्वचा पर खुजली चलना या रैशेज होना। पहली बार इसका इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में सेवन करें।

गोंद कटिरा के आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे (Ayurvedic Home Remedies with Gond Katira)

गर्मी में राहत के लिए शरबत:

  • 1 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा
  • 1 गिलास ठंडा पानी
  • 1 चम्मच शरबत (रूह अफजा या गुलाब)
  • स्वादानुसार नींबू और पुदीना
    सेवन करने कि विधि: इसे सुबह खाली पेट या दोपहर में पिएं।

महिलाओं के लिए ताकत का टॉनिक:

  • 1 गिलास गर्म दूध
  • 1 चम्मच भीगा गोंद कटीरा
  • 1 चम्मच शहद या मिश्री
    सेवन की विधि: इसे रात को सोने से पहले लें।

त्वचा को निखारने के लिए फेस पैक:

  • 1 चम्मच भीगा कटीरा गोंद
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • कुछ बूंदें नींबू की
    विधि: इन को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।
1024524 (1024 x 576 px) (45)

निष्कर्ष (Conclusion)

गोंद कतीरा एक आयुर्वेदिक चमत्कारी पदार्थ है जो हमारे स्वास्थ्य, सौंदर्य और ऊर्जा का अद्भुत स्रोत है। गर्मियों में गोंद कतीरे के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, वहीं यह कमजोरी को दूर कर ताकत को बढ़ाने का भी कार्य करता है। हालांकि इसका उपयोग करते समय मात्रा और इसकी तासीर का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप इसका अपने आहार में नियमित और संतुलित रूप से शामिल करें, तो यह स्वास्थ्य सम्बंधित कई समस्याओं को दूर कर सकता है| अगर आपको किसी तरह कि कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर कि सलाह अवश्य लें|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top